NEET PG 2024: नीट पीजी आवेदन प्री फाइनल एडिट विंडो natboard.edu.in पर खुली, 3 जून तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 09:23 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फोटो, हस्ताक्षर, और अंगूठे के निशान की सही तस्वीर अपलोड कर सकते हैं।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (NBEMS) ने नीट पीजी 2024 आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो में सुधार के लिए प्री-फाइनल एडिट विंडो खोली दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर NEET PG 2024 आवेदन फॉर्म में अपलोड फोटो में सुधार कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट को 3 जून रात 11:50 बजे तक इमेज में आवश्यक बदलाव करने का समय दिया गया है। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिन्हें अपने नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 में अपलोड फोटो को सुधारने की आवश्यकता है।
उम्मीदवारों के NEET PG आवेदन पत्र 2024 को अस्वीकार करने के कारणों में पुरानी फोटो, डार्क बैकग्राउंड, फोटो में अनुचित एक्सपोजर, कैजुअल ड्रेस शामिल हैं। इसके अलावा, फोटो में अनुचित वस्तुएं, बंद आंखें, चश्में पर चमक, ब्लैक एंड व्हाइट इमेज, गलत तरीके से फोटो अपलोड करना सहित अन्य कारण बताए गए हैं।
Also read NEET 2024: एमबीबीएस के लिए नीट में कितने प्रतिशत अंक जरूरी, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
एनबीईएमएस ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “16 मई 2024 को करेक्शन विंडो बंद होने के बाद यह पाया गया कि कुछ उम्मीदवारों ने निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे उम्मीदवार प्री-फाइनल करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र में फोटो को सुधार सकते हैं।”
एनबीईएमएस ने बताया कि, “नीट पीजी प्री-फाइनल एडिट विंडो बंद होने से पहले गलत इमेज को कई बार बदला सकता है। अंतिम बार सबमिट की गई फोटो को ही रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा।” बोर्ड ने बताया कि NEET PG 2024 इमेज अपलोड करने के निर्देश सूचना बुलेटिन में दिए गए हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि उम्मीदवार द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी सही से अपलोड नहीं की जाती है, तो कैंडिडेट का आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल