Trusted Source Image

NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 08:21 AM IST | 2 mins read

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 आंसर की के विरुद्ध कैंडिडेट आज रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।

Back

NEET 2026 Free Mock Test with Solutions

Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.

Download EBook
नीट यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 31 मई को नीट यूजी 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर नीट यूजी उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन मोड में प्राप्त आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी। छात्र NEET की आधिकारिक उत्तर कुंजी के साथ जारी NEET UG 2024 रिकॉर्ड रिस्पॉन्स और ओएमआर ग्रेडिंग को भी चुनौती दे सकते हैं।

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क देना होगा। बताया गया कि, किसी भी स्थिति में आपत्ति शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन नेट बैंकिंग/ यूपीआई/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान कर सकते हैं।

Also readNEET UG 2024: नीट यूजी के नतीजों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, परीक्षा दोबारा कराने की याचिका खारिज

विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा प्राप्त चुनौतियों का सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो NTA NEET उत्तर कुंजी 2024 को संशोधित और सभी उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट में लागू करेगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर NEET UG परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा।

NEET UG 2024 Answer Key: आपत्ति कैसे उठाएं?

नीट उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
  • ‘उत्तर कुंजी चुनौती के लिए आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें
  • टेस्ट बुकलेट कोड का चयन करें।
  • लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्न का चयन करें।
  • उम्मीदवार सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
  • चुनौतियों की समीक्षा करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • चुनौती रसीद को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर लें।

NEET OMR sheet 2024: कैसे चुनौती दर्ज कराएं?

NEET OMR शीट 2024 के विरुद्ध निम्नलिखित चरणों का पालन कर कैंडिडेट शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

  • आफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करें।
  • ‘ओएमआर चैलेंज’ में जाएं और चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
  • चुनौती के लिए प्रश्नों का चयन करें।
  • ‘candidate’s claim’ में दिए गए विकल्पों का चयन करें।
  • सबमिट करें और चुनौती शुल्क का भुगतान करें।
  • चुनौती रसीद को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications