Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए आज यानी 31 मई को जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आईआईटी मद्रास की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 26 मई 2024 को किया गया था। जेईई मेन 2024 परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल हुए थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई एडवांस 2024 प्रश्न पत्र में एमसीक्यू, एमएसक्यू और संख्यात्मक प्रश्न पूछे गए थे। जेईई एडवांस पेपर-1 और जेईई एडवांस पेपर-2 दोनों प्रश्न पत्रों में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया था। जेईई एडवांस परीक्षा कुल 60 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
Also readJEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी, jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड करें
जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस 2024 आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का मिलान करके संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे।
जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में अंकन योजना देख सकते हैं:
| अनुभाग | प्रश्नों के प्रकार | अंकन योजना | अधिकतम अंक |
|---|---|---|---|
1 | संख्यात्मक आधारित दशमलव प्रकार के आठ प्रश्न जिनके उत्तर 2 दशमलव अंकों तक सही होंगे। | पूर्ण अंक: सही उत्तर के लिए +3 शून्य अंक: अन्य सभी मामलों में 0 | 24 |
2 | चार विकल्पों वाले छह प्रश्न, जिनमें से एक या एक से अधिक विकल्प सही थे। | पूर्ण अंक: +4 यदि सभी सही विकल्प चुने गए हों आंशिक अंक: +3 यदि सभी चार विकल्प सही हैं लेकिन केवल तीन सही विकल्प चुने गए हैं आंशिक अंक: +2 यदि तीन या अधिक विकल्प सही हैं लेकिन केवल दो सही विकल्प चुने गए हैं आंशिक अंक: +1 यदि दो या अधिक विकल्प सही हैं लेकिन केवल एक सही विकल्प चुना गया है शून्य अंक: 0 यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना गया हो नकारात्मक अंक: -2 अन्य सभी मामलों में | 24 |
3 | चार प्रश्न, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न मिलान सूची प्रकार का था, अर्थात सूची-1 को सूची-2 से मिलान करें। सूची-1 में सूची-2 से मिलान करने के लिए 4 प्रश्न थे, जिनमें 5 विकल्प थे। एक या एक से अधिक विकल्प सही थे। | पूर्ण अंक: +3 यदि सभी विकल्प सही हों, शून्य अंक: 0 यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना गया नकारात्मक अंक: -1 अन्य सभी मामलों में | 12 |