JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी, jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड करें

जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा 26 मई को दो शिफ्ट में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया गया था।

जेईई एडवांस 2024 क्वेश्चन पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)जेईई एडवांस 2024 क्वेश्चन पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 02:56 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 (JEE Advanced 2024) के आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई को दो पेपरों में किया गया था। जेईई एडवांस के माध्यम से छात्र आईआईटी सहित अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।

Background wave

जेईई एडवांस एग्जाम 2024 तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस शिफ्ट-1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जेईई एडवांस 2024 से जुड़े नवीनतम अपडेट कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Also readJEE Advanced 2024: जेईई एडवांस आईआईटी बीटेक में प्रवेश के लिए संभावित कट-ऑफ और योग्यता अंक जानें

जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे गए थे। जेईई एडवांस 2024 पेपर 1 एनालिसिस में मध्यम से कठिन माना गया, जबकि फिजिक्स सबसे कठिन रही। जेईई एडवांस 2024 पेपर 2, पेपर 1 की तुलना में कठिन रहा। गणित सेक्शन चुनौतीपूर्ण और केमिस्ट्री छात्रों के लिए मुश्किल रही।

जल्द ही, जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी विसंगति मामले में प्रारंभिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। जिसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड परिणाम 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बीटेक प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग 2024 के लिए पात्र होंगे।

JEE Advanced official question papers 2024: डाउनलोड करें:

जेईई एडवांस ऑफिशियल क्वेश्चन पेपर निम्नलिखित चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
  • JEE (Advanced) 2024 Question Papers लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस पेपर-1, पेपर-2 प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है।
  • आगे की आवश्यकता के लिए जेईई एडवांस प्रश्न पत्र 2024 डाउनलोड करें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications