NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक ‘घोर पाप’, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे - पीएम नरेंद्र मोदी
Press Trust of India | July 21, 2026 | 08:56 PM IST | 2 mins read
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट (NEET) में गड़बड़ियों पर अपनी पहली टिप्पणी में मंगलवार को कहा कि पेपर लीक के ‘घोर पाप’ में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी राज्य सरकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए क्योंकि यह देश के हित का मामला है।
पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हजारों छात्रों के ‘चलो संसद’ मार्च और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के एक दिन बाद हुई। मंगलवार को आयोजित इस बैठक का नाम ‘मंगल मिलन’ रखा गया था।
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रीजीजू ने कहा, “साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट की पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता दी गई, उसका सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया और परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किए गए।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।
रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रश्नपत्र लीक मामले के दोषियों को देश के शीर्ष विधि विशेषज्ञों की सहायता से यथासंभव कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रीजीजू ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ न कर सके, इसके लिए सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं रोकने के लिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को दलगत भावना से ऊपर उठकर, मिलकर काम करना होगा। यह राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का विषय है।”
बैठक से पहले, भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधान सेवक के शरीर का कण-कण, समय का पल-पल... आपके बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित!” भाजपा ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री का एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें उनके एक पुराने भाषण का एक हिस्सा था। उस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था, “मोदी कड़ी मेहनत करते हैं ताकि जब आप 40-45 साल के हों, जब आपके बच्चे बड़े हो रहे हों, तो आप उन्हें विकसित भारत में बड़ा होते हुए देख सकें। इसीलिए मैं अपना जीवन इस काम के लिए समर्पित कर रहा हूं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल