NEET Paper Leak 2024: पटना के NHAI गेस्ट हाउस में रटाए गए नीट प्रश्नों के उत्तर, 30-40 लाख रुपये में डील
Santosh Kumar | June 18, 2024 | 06:10 PM IST | 2 mins read
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के सामने स्थित एनएचएआई गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 404 में कई छात्र ठहरे हुए थे। अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था सिकंदर नामक व्यक्ति ने की थी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके नाम पर एनएचएआई निरीक्षण बंगले में एक कमरा बुक था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने यहीं से नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया था और इसी कमरे में ही अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले नीट प्रश्नों के उत्तर रटाए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के सामने स्थित एनएचएआई गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 404 में कई छात्र ठहरे हुए थे। अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था सिकंदर नामक व्यक्ति ने की थी। एनएचएआई के निरीक्षण बंगले पर एंट्री रजिस्टर की जांच की गई तो इसमें अनुराग यादव नाम के व्यक्ति का नाम दर्ज था।
जांच में पता चला कि आरोपी जूनियर इंजीनियर सिकंदर ने ही अनुराग और कई अन्य लोगों के लिए NHAI के इस निरीक्षण बंगले में रहने का इंतजाम किया। बाद में इन लोगों को यहां से बाकी बचे 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए 'सेफ हाउस' (जहां उत्तर याद कराए जाते थे) में ले जाया गया।
पेपर लीक मामले में पुलिस ने सबसे पहले सिकंदर नाम के शख्स को पकड़ा। बिहार पुलिस को उसके बारे में इनपुट मिले थे। आरोपी ने कई सेंटर और सेफ हाउस में पेपर सॉल्वर रखे थे। उनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र थे। जांच में पता चला कि जूनियर इंजीनियर सिकंदर ने ही पेपर लीक की पूरी साजिश रची थी। उसके पास से कई नीट एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।
बिहार में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच बिहार आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। जांच के दौरान 6 पोस्ट डेटेड चेक भी बरामद किए गए थे। आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक सभी चेक माफियाओं के नाम पर जारी किए गए थे। यह भी आशंका जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों से 30 से 40 लाख रुपए मांगे गए थे।
ईओयू ने नौ उम्मीदवारों (बिहार से सात और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक) को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, यह संदेह है कि इन नौ उम्मीदवारों ने बिहार के चार अन्य परीक्षार्थियों (जिन्हें ईओयू ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है) के साथ मिलकर परीक्षा से एक दिन पहले पटना के पास एक 'सेफ हाउस' में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र प्राप्त किए थे और उन्हें उत्तर रटाए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार