NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए फिर ओपन होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, जानें डेट
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 06:38 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज यानी 29 मार्च को नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोलने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। एनबीईएमएस ने 3 से 6 अप्रैल तक नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक को फिर से एक्टिव करने की घोषणा की है। इसके लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो 30 जून तक अपनी इंटर्नशिप पूरी कर लेंगे।
नीट एमडीएस 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए 3,500 रुपये है, जबकि एससी और एसटी श्रेणियों के लिए 2,500 रुपये है। नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
NEET MDS 2025: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड डेट
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नीट एमडीएस परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस 2025 का परिणाम 19 मई को घोषित किया जाएगा।
नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। सरकार ने नीट एमडीएस 2025 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। एडिट विंडो 9 अप्रैल को खुलेगी।
NEET MDS 2025: नीट एमडीएस एग्जाम पैटर्न
परीक्षा भारत के 259 डेंटल कॉलेजों में लगभग 6,228 एमडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। ये सीटें 50% एआईक्यू, 50% राज्य कोटा, और डीम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC संस्थानों और निजी कॉलेजों में विभाजित हैं।
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में तीन घंटे की होगी। इसमें कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा में कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा 960 अंकों की होगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आगामी काउंसलिंग राउंड में भाग लेना होगा।
अगली खबर
]NEET SS 2024: नीट एसएस डेमो टेस्ट लिंक nbe.edu.in पर एक्टिव, एनबीई ने पेश किए 3 टाइम बाउंड सेक्शन
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के जरिए नीट एसएस डेमो टेस्ट लिंक एक्सेस कर सकते हैं। बोर्ड ने नीट एसएस 2024 में तीन टाइम बाउंड सेक्शन पेश किए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल