NEET MDS 2024 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 16, 2024 | 01:39 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। नतीजे 18 अप्रैल को जारी किये जाएंगे।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एमडीएस परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं होगी।
एनबीईएमएस ने हाल में नीट एमडीएस 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी और पात्र बनने वाले उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण सुविधा फिर से खोल दी थी। उम्मीदवारों को 11 मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। नीट एमडीएस 2024 परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।
Also read NEET MDS 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित करने से किया इनकार, 18 मार्च को एग्जाम
NEET MDS 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट एमडीएस एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- नीट एमडीएस विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इससे पहले, NEET MDS Exam स्थगित करने की मांग को लेकर 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जहां कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायिक समीक्षा के मापदंडों पर हमें लगता है कि इस स्तर पर हस्तक्षेप करना अनुचित है। हम वर्तमान मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हैं। बता दें कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (AISU) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज