NCL Assistant Foreman Exam Date 2026: एनसीएल सहायक फोरमैन परीक्षा की तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट

Saurabh Pandey | April 10, 2026 | 06:17 PM IST | 1 min read

एनसीएल में सहायक फोरमैन के कुल 270 पद इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न विभागों में जारी किए गए हैं।

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस और उनके पंजीकृत ईमेल पते के माध्यम से भेजी जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, असिस्टेंट फोरमैन (ई एंड टी), मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आगामी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 के तहत विभिन्न विभागों के लिए 270 अपरेंटिस (ग्रेड सी) पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

NCL Foreman City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण

कंप्यूटर आधारित परीक्षा के संबंध में अग्रिम जानकारी एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर यथासमय प्रकाशित की जाएगी। सीबीटी से संबंधित आवश्यक सूचनाए आवेदकों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पते पर एसएमएस अलर्ट और ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती हैं।

NCL Foreman Admit Card 2026: एडमिट कार्ड

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीद है कि परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड करना होगा।

NCL Foreman Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन 2026 परीक्षा तकनीकी और सामान्य कौशल दोनों का टेस्ट करती है। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट है और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

सेक्शन
विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
अवधि
सेक्शन A
तकनीकी ज्ञान (Technical Knowledge)
70
70

सेक्शन B
सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
30
30
कुल

100
100
90 मिनट

Also read UPSC CAPF Result 2025: यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, मेरिट लिस्ट जानें

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद
कुल रिक्तियां
असिस्टेंट फोरमैन (E&T)
14
असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल)
108
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)
148
कुल
270
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]