NCHM JEE 2024 Answer Key Challenge: एनसीएचएम जेईई आंसर की चैलेंज का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | May 25, 2024 | 09:09 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएमजेईई आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएमजेईई) 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रश्न पत्र भी जारी किया है। एनसीएचएमजेईई आंसर की को चैलेंज करने का आज यानी 25 मई आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई आंसर की में किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवारों को एक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का चुनौती शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि आज यानी 25 मई रात 11:50 बजे तक ही है।
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा भेजी गई चुनौती सही पाए जाने पर आंसर की को दोबारा संशोधित किया जाएगा। एनटीए संशोधित फाइनल आंसर की के आधार पर ही एनसीएचएम जेईई का रिजल्ट तैयार और घोषित करेगा।किया जाएगा।
एनटीए की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि रिजल्ट की घोषणा के बाद आंसर की के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौतियों पर विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा और आगे किसी भी कम्युनिकेशन पर विचार नहीं किया जाएगा। आंसर की को अंतिम रूप देने के बाद चुनौती अंतिम होगी।
NCHM JEE 2024 Answer Key Challenge: आंसर की चैलेंज
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
- होमपेज पर, NCHM Click Here to Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- एनसीएचएम जेईई 2024 उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर-की में किसी प्रश्न के उत्तर में कोई विसंगति मिलती है तो आपत्ति दर्ज कराएं।
- अब चुनौती शुल्क का भुगतान करके आपत्ति सबमिट करें और अंतिम पेज डाउनलोड करें।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, टाइमिंग
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएमजेईई-2024) एनटीए द्वारा 11 मई, 2024 को देश भर के 99 शहरों और 121 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल