NCHMCT JEE Registration 2024: एनसीएचएमसीटी जेईई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, nchmjee.nta.nic.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 02:03 PM IST | 1 min read
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 9 से 12 अप्रैल तक कैंडिडेट के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज यानी 7 अप्रैल को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (एनसीएचएमसीटी जेईई 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाकर एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 9 अप्रैल से 12 अप्रैल 2024 तक खुली रहेगी। एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 परीक्षा 11 मई को आयोजित की जाएगी। एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित होगी।
एनसीएचएमसीटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए सामान्य/ नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये व ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
Also read NCHM JEE 2024 Registration Extended: एनसीएचएम जेईई आवेदन की अंतिम डेट 7 अप्रैल तक बढ़ी
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 पेपर में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में 5 खंड अंग्रेजी भाषा, रिजनिंग एंड लॉजिकल डिडक्शन, न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड एनालिटिकल एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स और एप्टीट्यूड को शामिल किया जाएगा। पेपर का आयोजन 180 मिनट यानी 3 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NCHMCT JEE 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
- कैंडिडेट आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
- जेनरेट क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल