NCET Result 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट exam.nta.ac.in पर जारी; 44,927 उम्मीदवार हुए थे शामिल
Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 12:23 PM IST | 1 min read
एनटीए एनसीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 17 जून को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (NCET 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in के माध्यम से एनसीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए एनसीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। एनसीईटी स्कोरकार्ड में फोटो और क्यूआरकोड नहीं होने पर कैंडिडेट को दोबारा अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा, क्योंकि फोटो और क्यूआरकोड के बिना स्कोर कार्ड अमान्य है।
एनसीईटी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 54,470 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,927 ही एग्जाम में शामिल हुए थे। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और अन्य सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “एनसीईटी 2025 में उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो 82.51% तक पहुंच गई, जो एनसीईटी के संचालन के तीन वर्षों में सबसे अधिक है।” एनसीईटी 2025 परीक्षा 29 अप्रैल को दो पालियों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड आयोजित की गई थी।
एनसीईटी रिजल्ट में 100 पर्सेंटाइल -
एनसीईटी 2025 रिजल्ट में जीवविज्ञान, जैविक अध्ययन जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन में 134 कैंडिडेट, पंजाबी विषय में 142 और हिंदी फॉर कम्यूनिकेशन में 155 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसके अलावा, ओडिया विषय में 40 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।
NCET 2025 Result: कैसे डाउनलोड करें?
एनसीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
- नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) लिंक पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनसीईटी 2025 स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार