Trusted Source Image

UP BEd JEE Result 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम bujhansi.ac.in पर जारी; आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 10:59 AM IST | 1 min read

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 1 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 1 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम मेंं घोषित कर दिया है। यूपी बीएड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से यूपी बीएड जेईई 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बीएड 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति, सब्जेक्ट कोड व नाम और कैंडिडेट की जन्म तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में शुरू होने की संभावना है। सीट आवंटन उम्मीदवार के स्कोर, श्रेणी और संबंधित विश्वविद्यालयों/ कॉलेजों/ संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

Also readABVMU B.Sc. Nursing Counselling: यूपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन स्वीकृति, रिपोर्टिंग शुरू

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इस साल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 ने 1 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष शामिल थे।”

यूपी बीएड जेईई 2025 ऑनलाइन स्कोरकार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक - https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1936/93079/login.html है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP BEd Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर विजिट करें।
  • यूपी बीएड जेईई 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications