NCET Final Answer Key 2025: एनसीईटी फाइनल आंसर की exams.nta.ac.in/NCET पर जारी
Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) 29 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने एनसीईटी 2025 परीक्षा 29 अप्रैल, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई) और केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए 54,000 से अधिक उम्मीदवारों ने NCET 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे।
NCET 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
- अब 'NCET 2025' बॉक्स पर क्लिक करें।
- 'नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर की 2025' पर क्लिक करें।
- NCET 2025 अंतिम उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
- NCET 2025 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और संभावित स्कोर की गणना करें।
NCET 2025: मार्किंग स्कीम
NCET 2025 मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही उत्तर के लिए, परीक्षार्थियों को चार अंक प्राप्त होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित या समीक्षा के लिए चिह्नित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। ऐसे मामलों में जहां बाद में एक ही प्रश्न के लिए कई विकल्प सही पाए जाते हैं, सही विकल्पों में से किसी एक को चुनने वाले उम्मीदवारों को उस प्रश्न के लिए पूरे अंक दिए जाएंगे।
NCET क्या है?
NCET 2025 प्रवेश परीक्षा केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों, आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और अन्य भाग लेने वाले सरकारी संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक गेट-वे है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें