NCERT LDC Answer Key 2026: एनसीईआरटी एलडीसी परीक्षा की आंसर-की जारी, 21 मई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | May 19, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, वे 21 मई तक ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर दी है। 15 मई को आयोजित कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की आंसर-की 19 मई को आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
एनसीईआरटी ने उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, वे 21 मई तक ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकते हैं।
NCERT LDC Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो आज दोपहर खुल गई है, और निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी संभावित स्कोरिंग का अनुमान लगा सकते हैं।
परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, इसलिए सावधानीपूर्वक मिलान करें। आपत्ति दर्ज करते समय ठोस प्रमाण संलग्न करना आवश्यक है। एनसीईआरटी द्वारा कुल 173 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
NCERT LDC Answer Key 2026: आंसर-की ऑब्जेक्शन लिंक
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करके, अपनी रिस्पॉन्स शीट और एनसीईआरटी एलडीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए, उम्मीदवारों को https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96551/login.html पर लॉग इन करना आवश्यक है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।
अगली खबर
]MP Nursing Officer Answer Key 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आंसर की जारी, 21 मई तक कर सकेंगे चैलेंज
15 मई को हुई परीक्षा के बाद, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉग इन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,317 पदों (2,099 नर्सिंग ऑफिसर के लिए और 218 सिस्टर ट्यूटर के लिए) के लिए परीक्षा आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा