NEET PG Exam 2025: एनबीईएमएस नीट पीजी स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर आज होगा जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 08:14 AM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस ने अभी तक नीट पीजी 2025 आंसर की जारी होने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
नीट पीजी का आयोजन एमडी, एमएस और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 29 अगस्त को नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड (NEET PG 2025 Scorecard) जारी किया जाएगा। एनबीई की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एनबीईएमएस नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 जांच सकेंगे।

नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने अभी तक नीट पीजी 2025 आंसर की जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। उत्तर कुंजी, रिकॉर्ड किए गए उत्तर और मूल्यांकन योजना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इससे पहले, मेडिकल बोर्ड ने एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 से पहले 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए नीट पीजी 2025 मेरिट सूची जारी की थी। नीट पीजी 2025 रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए एमडी, एमएस और पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं।

Also read NEET-PG 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेरिट लिस्ट natboard.edu.in पर जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर 5 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होगा। नीट पीजी स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक केवल छह महीने की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा। स्कोरकार्ड में नीट पीजी रैंक, एआईआर और श्रेणी रैंक की जांच कर सकेंगे।

नीट पीजी 2025 का आयोजन 3 अगस्त को किया गया था और नीट पीजी रिजल्ट 2025 की घोषणा 19 अगस्त को श्रेणीवार कट-ऑफ अंक के साथ की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

NEET PG 2025 Scorecard: कैसे डाउनलोड करें?

नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]