DNB PDCET 2025 Schedule: डीएनबी पीडीसीईटी शेड्यूल natboard.edu.in पर जारी, 30 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 05:48 PM IST | 1 min read
डीएनबी पीडीसीईटी 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 जनवरी दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी तक है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (डीएनबी पीडीसीईटी) 2025 परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें पंजीकरण, परीक्षा और परिणाम से संबंधित तारीखें शामिल हैं।
डीएनबी पीडीसीईटी 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 जनवरी दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी तक है।
DNB PDCET 2025 Schedule: परीक्षा तिथि
डीएनबी पीडीसीईटी परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। डीएनबी पीडीसीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
DNB PDCET 2025 Schedule: परीक्षा पैटर्न
डीएनबी पीडीसीईटी 2025 परीक्षा पूरे भारत में 18 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रति गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
राष्ट्रीय मेडिकल बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu के माध्यम से 30 जनवरी को विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी करेगा। इसमें पात्रता मानदंड, फीस स्ट्रक्चर, परीक्षा की योजना और अन्य से संबंधित विवरण शामिल होंगे।
DNB PDCET 2025 Schedule: डीएनबी पीडीसीईटी शेड्यूल
|
डीएनबी पीडीसीईटी शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
सूचना बुलेटिन जारी |
30 जनवरी 2025 |
|
आवेदन पत्र शुरू होने की तारीख |
30 जनवरी 2025 (दोपहर 3 बजे से) |
|
परीक्षा तिथि |
25 मार्च 2025 |
|
रिजल्ट डेट |
25 अप्रैल 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार