GPAT 2024 Result: जीपैट रिजल्ट, फाइनल आंसर की natboard.edu.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | July 8, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 8 जून को पूरे भारत में 176 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस साल, 40,548 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और लगभग 39,341 उपस्थित हुए।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फामेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जीपैट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। जीपैट स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए 14 जुलाई से उपलब्ध होंगे। जीपैट स्कोर कार्ड की वैधता तीन साल के लिए होगी।
स्नातकोत्तर फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और एमफार्मा पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट कैा रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया गया है। इसमें उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण, प्राप्त अंक (500 में से), प्रतिशत, कटऑफ और अन्य विवरण का उल्लेख होगा
GPAT 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। जीपैट एम.फार्मा प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, GPAT कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य वर्ग के लिए GPAT पिछले वर्ष की कट-ऑफ 148 अंक है।
एनबीईएमएस ने जीपैट रिजल्ट के साथ GPAT 2024 फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी की है। एनबीईएमएस ने फाइनल आंसर की से तीन प्रश्नों को ड्रॉप किया है।
एनबीईएमएस ने कहा है कि GPAT 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी को GPAT 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं के लिए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी चुनौतियों / आपत्तियों की जांच करने के बाद विषय विशेषज्ञों के इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है।
GPAT 2024: जीपैट परीक्षा तिथि
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 8 जून को पूरे भारत में 176 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस साल, 40,548 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और लगभग 39,341 उपस्थित हुए। जीपैट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में एक ही सत्र में आयोजित की गई थी। GPAT 2024 के प्रश्न पत्र को कई खंडों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न थे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 36 मिनट आवंटित थे।
एमफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। GPAT स्कोर के माध्यम से एमफार्मा, पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के संचालन में एनबीईएमएस की कोई भूमिका नहीं है। उम्मीदवारों को वांछित GPAT 2024 भाग लेने वाले संस्थानों में अलग से आवेदन करना चाहिए। इसके बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अलग से GPAT कट-ऑफ की घोषणा करेंगे।
GPAT 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- जीपैट की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- GPAT 2024 स्कोरकार्ड' पर क्लिक करें।
- GPAT आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अब 'साइन इन' पर क्लिक करें और फिर 'परिणाम देखें' पर क्लिक करें।
- इसके बाद एनबीई स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- एनबीई जीपैट 2024 परिणाम में उल्लिखित विवरण सत्यापित करें।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा