Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 11:30 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने आज यानी 7 जुलाई 2024 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, सीएलएटी 2025 परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को पेन-एवं-पेपर मोड में कराई जाएगी। CLAT 2025 परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है।
सीएलएटी 2025 अधिसूचना उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीएलएटी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में शुरू होगी। CLAT 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। सीएलएटी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ NLUs द्वारा किया जाता है। सीएलएटी प्रवेश परीक्षा 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी (यूजी) और एक वर्षीय एलएलएम (पीजी) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। क्लैट 2025 उत्तीर्ण छात्र यूजी कोर्स के लिए 24 NLUs और पीजी कोर्स के लिए 21 NLUs में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
अभ्यर्थी CLAT 2025 आवेदन शुल्क नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क | प्रश्नपत्रों के साथ आवेदन शुल्क |
|---|---|---|
सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग | 4,000 रुपये | 4,500 रुपये |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) | 3,500 रुपये | 4,000 रुपये |