Saurabh Pandey | July 6, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 से 19 जुलाई तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच शेष शुल्क का भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने राज्य के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग तिथियों के अनुसार, पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी। जीकप प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण, विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। राउंड 1 के लिए जेईईसीयूपी 2024 सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन के बाद 16 से 19 जुलाई तक फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनने की सुविधा होगी।
जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 से 19 जुलाई तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2024 राउंड 1 में शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे 21 जुलाई तक अपनी सीटें वापस ले सकते हैं।
यूपी उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग का दूसरा राउंड 22 जुलाई से से 24 जुलाई तक चलेगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीटें स्वीकार की हैं, उनके लिए सीट स्वीकृति कम काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा 26 जुलाई से 30 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 2 के लिए दस्तावेज सत्यापन 26 से 30 जुलाई (रविवार 28 जुलाई को छोड़कर) तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को 26 से 31 जुलाई के बीच शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। दूसरे दौर की प्रवेशित सीट वापस 1 अगस्त तक ले सकते हैं।
यूपी के उम्मीदवारों के लिए तीसरे राउंड की चॉइस फिलिंग 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच चलेगी। तीसरे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीट स्वीकृति कम काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा 6 अगस्त से 8 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 3 के लिए दस्तावेज सत्यापन 6 से 8 अगस्त तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को 6 से 9 अगस्त के बीच शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। दूसरे दौर की प्रवेशित सीट वापस 10 अगस्त तक ले सकते हैं। पहले से तीसरे दौर में प्रवेशित सीट वापसी 10 अगस्त से 12 अगस्त के बीच की जा सकती है। सत्र 2024-25 के लिए कक्षाएं 28 अगस्त से प्रारंभ होंगी।