Navodaya Class 6 Phase 2 Exam 2024: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फेस-2 की परीक्षा 20 जनवरी को होगी आयोजित
Abhay Pratap Singh | January 19, 2024 | 02:25 PM IST | 1 min read
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए फेस 2 चयन परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2023 की सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए फेस 2 चयन परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नवोदय विद्यालय समिति ने चरण 2 परीक्षा के लिए जेएनवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया है। छात्र पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की मदद से कक्षा 6 फेस 2 के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फेस 2 परीक्षा 2024 हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित और भाषा परीक्षा से प्रश्न पूछे जाएंगे। एनवीएस क्लास 6 फेस 2 चयन परीक्षा का रिजल्ट फरवरी माह में आने की संभावना है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन किया जाएगा।
Also read NVS Admit Card 2024: नवोदय विद्यालय समिति 2024 कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी
Navodaya Class 6 Phase 2 Exam 2024: सिलेबस
नीचे दिए गए सिलेबस के आधार पर छात्र परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
|
टॉपिक |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
समय |
|
मानसिक क्षमता परीक्षण (Mental Ability Test) |
40 |
50 |
60 मिनट |
|
अंकगणित (Arithmetic) |
20 |
25 |
30 मिनट |
|
भाषा परीक्षा (Language Test) |
20 |
25 |
30 मिनट |
|
कुल |
80 |
100 |
120 मिनट |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी