National Teachers Awards 2025: नेशनल टीचर अवार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 13 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 27, 2025 | 05:52 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए स्कूल शिक्षक एवं प्राचार्य आधिकारिक वेबसाइट nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाकर नामांकन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के असाधारण योगदान को मान्यता देने और उनका सम्मान करने के लिए ‘नेशनल टीचर अवार्ड 2025’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाकर नामांकन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए शिक्षकों द्वारा पंजीकरण और प्रारंभिक नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2025 है। शिक्षकों द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ नामांकन प्रपत्र जमा करने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। नेशनल टीचर अवार्ड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू है।
Eligibility for National Teachers Award 2025: पात्रता
निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत मान्यता प्राप्त प्राथमिक / माध्यमिक / उच्च / उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत स्कूल शिक्षक और स्कूल प्रमुख आवेदन के लिए पात्र हैं:
- राज्य सरकार और संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त स्कूल तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूल।
- केंद्रीय विद्यालय (केवी), जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा संचालित सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाइटी (एईईएस) द्वारा संचालित स्कूल और जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस)।
- भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) से संबद्ध विद्यालय।
- केवल न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा वाले नियमित शिक्षक और स्कूल प्रमुख ही पात्र हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के सभी आवेदन ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक नेशनल टीचर अवार्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
संविदा शिक्षक, शिक्षा मित्र, शैक्षिक प्रशासक, शिक्षा निरीक्षक और प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। सामान्यतः सेवानिवृत्त शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होते हैं, लेकिन जिन शिक्षकों ने कैलेंडर वर्ष के एक भाग (कम से कम 4 महीने) में सेवा की है, उनके नाम पर विचार किया जा सकता है, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तें पूरी करते हों।
National Teachers Awards 2025 Application Form: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे दी गई सारणी में नेशनल टीचर अवार्ड 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित करने हेतु पंजीकरण हेतु वेब-पोर्टल खोला जाएगा
|
23 जून से 13 जुलाई, 2025 तक |
| शिक्षकों द्वारा स्व-नामांकन अंतिम रूप से जमा करने की तिथि |
15 जुलाई, 2025
|
|
जिला/क्षेत्रीय चयन समिति द्वारा शिक्षकों की शॉर्टलिस्टिंग और शॉर्टलिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य/संगठन चयन समिति को अग्रेषित करना
|
16 जुलाई से 25 जुलाई, 2025 तक
|
|
केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन |
जुलाई 2025 के मध्य में
|
|
राज्य चयन समिति / संगठन चयन समिति की शॉर्टलिस्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी को भेजी जाएगी
|
26 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 तक
|
|
सभी चयनित उम्मीदवारों (अधिकतम 154) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्णायक मंडल द्वारा चयन हेतु सूचित किया जाएगा |
5 से 6 अगस्त, 2025 तक
|
| चयन प्रक्रिया जूरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तय की जाएगी |
7 अगस्त से 12 अगस्त, 2025 तक
|
|
स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा
|
13 अगस्त, 2025
|
|
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अनुमोदन के बाद चयनित उम्मीदवारों को सूचना
|
14 अगस्त से 20 अगस्त, 2025
|
| रिहर्सल और पुरस्कार वितरण |
4 और 5 सितंबर, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल