NIC Scientist B Recruitment 2026: एनआईसी साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती शुरू, recruitment.nic.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | March 28, 2026 | 04:01 PM IST | 1 min read

एनआईसी साइंटिस्ट बी पदों के लिए जो उम्मीदवार एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें प्रत्येक विषय के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

एनआईसी भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन कार्यरत है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने वैज्ञानिक बी (ग्रुप ए - वैज्ञानिक एवं तकनीकी) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने GATE 2024, 2025 या 2026 के स्कोरकार्ड का उपयोग करके सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 है।

एनआईसी वैज्ञानिक-बी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

NIC Scientist B Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
एससी/एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवार
शून्य (Nil)
अनारक्षित / ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस
800 रुपये

NIC Scientist B Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

विषय
कुल रिक्तिया
कंप्यूटर साइंस और आईटी (Computer Science & IT)
168
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन
25
डेटा साइंस और एआई (Data Science & AI)
50
कुल योग
243

Also read IAF Agniveervayu Admit Card 2026: अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट्स, चयन प्रक्रिया जानें

NIC Scientist B Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एनआईसी वैज्ञानिक बी पदों के लिए चयन प्रक्रिया वैलिड GATE स्कोर (2024/2025/2026) पर आधारित है, जिसके बाद पीआई/इंटरव्यू होगा। चयनित व्यक्ति को भारत और भारत के बाहर कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]