Nainital Bank Clerk Result 2025: नैनीताल बैंक क्लर्क रिजल्ट nainitalbank.co.in पर जारी; आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | February 3, 2025 | 05:39 PM IST | 2 mins read
नैनीताल बैंक क्लर्क भर्ती 2024 के अगले चरण हेतु इंटरव्यू का आयोजन फरवरी/मार्च 2025 में किया जा सकता है।
नई दिल्ली: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित नैनीताल बैंक क्लर्क 2024 लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.co.in के माध्यम से नैनीताल बैंक क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नैनीताल बैंक क्लर्क 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार नैनीताल बैंक क्लर्क भर्ती इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के पात्र होंगे। नैनीताल बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।
नैनीताल बैंक क्लर्क भर्ती के अगले चरण हेतु इंटरव्यू राउंड फरवरी/मार्च 2025 में आयोजित किया जा सकता है। नैनीताल बैंक क्लर्क (ग्राहक सहायता सहयोगी) पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। नैनीताल बैंक इस भर्ती के तहत क्लर्क के कुल 25 पदों को भरेगा।
नैनीताल बैंक के कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों के लिए जारी रिजल्ट 2025 में परीक्षा संचालन बोर्ड, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, माता-पिता का नाम, पोस्ट नाम, वर्ग, जन्म तिथि और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण मौजूद हैं।
Nainital Bank CSA Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नैनीताल बैंक सीएसए परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती परिणाम टैब पर जाएं।
- अब, नैनीताल बैंक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नैनीताल बैंक 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Nainital Bank Clerk Interview 2025: रिजल्ट के आगे की प्रक्रिया जानें
नैनीताल बैंक क्लर्क रिजल्ट 2025 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में भाग लेंगे। नैनीताल बैंक क्लर्क साक्षात्कार राउंड उम्मीदवारों की मानसिक क्षमताओं और व्यक्तित्व लक्षणों का आकलन करने पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें