NABARD DA Prelims Result 2026: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट nabard.org पर जारी, मेंस डेट जानें
Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 10:03 PM IST | 1 min read
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं और सफल उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट (DA) और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर पीडीएफ के रूप में प्रकाशित किया गया है, जिसमें आगामी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट क्षेत्रवार जारी कर दिया गया है। इस चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं और सफल उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के लिए अलग से रिजल्ट
नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पद के लिए एक अलग रिजल्ट पीडीएफ भी जारी किया है, जिसके लिए केवल 3 रिक्तियां घोषित की गई थीं। हिंदी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची अलग से दी गई है।
NABARD DA Prelims Result 2026: रिजल्ट विवरण
- संस्था का नाम
- परीक्षा का नाम और चरण
- परीक्षा की तिथि
- क्षेत्रवार चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
- मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की सूची
- मुख्य परीक्षा के दिशानिर्देश
NABARD DA Mains 2026: मुख्य परीक्षा तिथि
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ फाइल में हैं, वे अब NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 में बैठने के पात्र हैं। अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा