Mumbai Burqa Row: मुंबई के एक कॉलेज में बुर्का-नकाब बैन के खिलाफ प्रदर्शन, 6 छात्राओं पर मामला दर्ज
Press Trust of India | December 4, 2025 | 10:43 PM IST | 1 min read
यह विरोध संस्थान प्रबंधन द्वारा कक्षाओं के भीतर बुर्का एवं नकाब पर प्रतिबंध लगाने वाले ड्रेस कोड को लागू किए जाने के बाद शुरू हुआ है।
मुंबई: गोरेगांव इलाके में एक शैक्षणिक संस्थान में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर छह छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने 4 दिसंबर को यह जानकारी दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई तब की गई जब जानकारी मिली कि विवेक विद्यालय और जूनियर कॉलेज के बाहर कुछ महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी हैं।
आगे कहा कि, यह विरोध संस्थान प्रबंधन द्वारा कक्षाओं के भीतर बुर्का एवं नकाब पर प्रतिबंध लगाने वाले ड्रेस कोड को लागू किए जाने के बाद शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा, “छात्राएं पुलिस की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन कर रही थी। जब पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से आंदोलन खत्म करने के लिए कहा तो उन्होंने उनसे बहस की।”
पुलिस ने कहा कि छह छात्राओं के खिलाफ गैरकानूनी सभा के लिए मामला दर्ज किया है, जिनमें से तीन अज्ञात हैं। विरोध कर रही छात्राओं का एक वीडियो दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी