MPSOS Admit Card 2025: एमपी स्टेट ओपन स्कूल एडमिट कार्ड mpsos.nic.in पर जारी, 15 दिसंबर से परीक्षाएं
Saurabh Pandey | December 10, 2025 | 09:54 AM IST | 2 mins read
ऐसे विद्यार्थी जो पहली बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं अथवा पहले परीक्षा में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण रहे हैं, उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीएसओएस) ने एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी स्टेट ओपन स्कूल 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और रूक जाना नहीं/आ लौट चलें और सीबीएसई ऑन डिमांड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। एमपीएसओएस की तरफ से इन सभी परीक्षाओं के लिए विस्तृत टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है।
एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि 26 दिसंबर को उर्दू विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। वहीं एमपीएसओएस 12वीं की परीक्षा भी 15 दिसंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर को अकाउंटिंग विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी।
MPSOS Timetable 2025: प्रवेश पत्र त्रुटि सुधार
एमपीएसओएस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त करना होगा। विद्यार्थी को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रदेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा। यदि प्रवेश पत्र में त्रुटि है तो त्रुटि पर लाल गोला लगाते हुए सही जानकारी अंकित कर केन्द्राध्यक्ष में माध्यम से mpsos2022@gmail.com पर मेल करें। त्रुटि सुधार के लिए केन्द्राध्यक्ष आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे पूर्व वर्ष की अंकसूची आदि से जांच करे।
MPSOS Timetable 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के लिए केन्द्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 1:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र प्रदान किए जाएंगे।
Also read सीबीएसई के नाम का अनाधिकृत इस्तेमाल करने के चलते आगरा की 'सीबीएसई-डबल्यूएसओ' का रजिस्ट्रेशन रद्द
MPSOS Timetable 2025: 5वीं, 8वीं का टाइम टेबल
|
दिनांक
|
दिन
|
विषय (कक्षा 5वीं – प्राथमिक)
|
विषय (कक्षा 8वीं – पूर्व माध्यमिक)
|
समय
|
|---|---|---|---|---|
|
15.12.2025
|
सोमवार
|
अंग्रेजी सामान्य
|
संस्कृत
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
|
16.12.2025
|
मंगलवार
|
-
|
विज्ञान
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
|
17.12.2025
|
बुधवार
|
हिन्दी विशिष्ट
|
हिन्दी विशिष्ट
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
|
18.12.2025
|
गुरुवार
|
पर्यावरण अध्ययन
|
अंग्रेजी सामान्य
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
|
19.12.2025
|
शुक्रवार
|
-
|
सामाजिक विज्ञान
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
|
22.12.2025
|
सोमवार
|
गणित
|
गणित
|
दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी