MPPSC SFS Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी, mppsc.mp.gov.in से करें चेक
Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 04:26 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी की है। इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड 08 फरवरी 2024 को जारी किया गया था।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी कर दी है। मेंस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि MPPSC SFS Mains 2023 परीक्षा पहले 25 फरवरी 2024 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 30 जून 2024 रविवार को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 17 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के तहत सहायक वन संरक्षक के 13 पद और फॉरेस्ट रेंजर के 126 पदों को मिलाकर कुल 139 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन अब इसमें 14 पद और जोड़े गए हैं, जिसके बाद पदों की संख्या 153 हो चुकी है।
MPPSC SFS 2023 वेतन
एमपीपीएससी सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। वन रेंजर के पद पर चयन होने पर 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 17 दिसंबर को 2023 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 08 दिसंबर को उम्मीदवारो के लिए उपलब्ध कराया गया था। जबकि प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 21 दिसंबर को जारी की गई थी। इसके बाद प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की 19 जनवरी 2024 को जारी की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ 30 जनवरी 2024 को जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी