MPPSC Recruitment 2025: एमपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम नोटिफिकेशन जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 12:44 PM IST | 1 min read
एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (SES) एग्जाम 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार एमपी एसईएस परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाकर 20 जनवरी से 19 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार सिविल/ विद्युत/ यांत्रिकी/ कृषि इंजीनियरिंग या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
MP State Engineering Service Exam 2025 Notification: परीक्षा शुल्क
एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के लिए राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये तथा शेष सभी श्रेणी व मध्य प्रदेश के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों को 500 रुपये देना होगा। विलंब शुल्क 3000 रुपये के साथ 20 से 27 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्रति त्रुटि 50 रुपये भुगतान के साथ एमपीपीएससी स्टेट इंजीनिरिंग सेवा परीक्षा 2025 आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। एमपीपीएससी एसईएस एग्जाम 2025 फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read SSC CHT Final Answer Key 2025: एसएससी सीएचटी परीक्षा की फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड ssc.gov.in पर जारी
MPPSC State Engineering Service Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन तिथि | 30 दिसंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 20 जनवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 फरवरी, 2026 |
| बिना विलंब शुल्क आवेदन के लिए त्रुटि सुधार | 26 जनवरी से 21 फरवरी, 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि | 20 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 |
| विलंब शुल्क आवेदन के लिए त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर, 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12 मार्च, 2026 |
| एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 | 22 मार्च, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा