MPPSC SSE Mains 2026: एमपी राज्य सेवा परीक्षा मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 10:43 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत मुख्य परीक्षाएं 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 25 मई से 15 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 की समय-सारणी और विस्तृत विज्ञप्ति आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों www.mponline.gov.in, www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून है। एमपी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रुपये तथा शेष सभी श्रेणी और एमपी के बाहर के निवासियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें 40 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।
MPPSC SSE Mains 2026: विलंब शुल्क के साथ आवेदन
आवेदक अपने फॉर्म में 30 मई से 17 जून 2026 तक 50 रुपये प्रति सत्र शुल्क देकर त्रुटि सुधार कर सकेंगे। यदि कोई छात्र 15 जून तक आवेदन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो विलंब शुल्क के साथ दो अलग-अलग चरणों में 3000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 जून तक और 25000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
MPPSC SSE Mains 2026: एडमिट कार्ड डेट
एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 29 अगस्त 2026 से वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें डाक से नहीं भेजा जाएगा । परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या बैंक पासबुक आदि) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा । इसके साथ ही सभी परीक्षार्थियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी संक्रामक रोगों से संबंधित अनुदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा । परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम (Syllabus) की पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
MPPSC SSE Mains 2026: परीक्षा तिथियां
आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 2026 प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों— इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी । परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से एक ही शिफ्ट में शुरू होगी। विस्तृत टाइम-टेबल नीचे देख सकते हैं।
|
परीक्षा तिथि
|
विषय
|
समय
|
|
07.09.2026
|
सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
08.09.2026
|
सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
09.09.2026
|
सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
10.09.2026
|
सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
11.09.2026
|
पांचवां प्रश्नपत्र : सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
12.09.2026
|
छठवां प्रश्नपत्र : हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल