MPPSC Prelims Answer Key 2026: एमपीपीएससी एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी

Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 09:57 AM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी एसएसई एंड एसएफएस प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।

Exclusive Content

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Join Careers360 Premium
एमपीपीएससी ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर पेपर 1 (GS) और पेपर 2 (CSAT) के लिए एमपीपीएससी प्रीलिम्स आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीपीएससी एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एमपीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति हो, तो अपनी चुनौती प्रमाणित दस्तावेजों के साथ लिंक सक्रिय होने के 5 दिन के भीतर ऑनलाइन माध्यम में उठा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद आपत्ति से संबंधित कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Also read UPHESC Assistant Professor 2022 Answer Key: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, 28 अप्रैल तक उठाएं आपत्ति

एमपीपीएससी प्रीलिम्स आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

एमपीपीएससी एसएसई एसएफएस परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 155 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट), मुख्य परीक्षा (लिखित वर्णनात्मक) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

MPPSC SSE and SFS Prelims exam Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक mppsc.mp.gov.in/whats-new पर जाएं।
  • ‘Provisional Answer Key SSE and SFS Exam 2026’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ खुलेगी होगी।
  • कैंडिडेट उत्तर कुंजी जांचें और अपने संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]