MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 8 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 02:05 PM IST | 2 mins read
एमपी स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स में सफल और अंतिम तिथि तक मेन्स आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 मुख्य के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
MPPSC SSE Mains Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी एडमिट कार्ड पोर्टल https://mppsc.mp.gov.in/Admitcard पर जाएं।
- अब, ‘Admit Card - State Service Main Exam 2025’ - लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्ड की मदद से विंडो लॉगिन करें।
- एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
Also read MPPSC ADPO Recruitment 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुरू
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 अगस्त 2026 से www.mponline.gov.in व www.mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे।
MPPSC SSE Mains Exam 2025 Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| तिथि | विषय | समय |
|---|---|---|
| 08 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 09 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 10 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 11 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 12 अगस्त 2026 | पंचम प्रश्नपत्र : सामान्य हिंदी एवं व्याकरण | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| 13 अगस्त 2026 | षष्ठ प्रश्नपत्र : हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार