Trusted Source Image

MP NEET Counselling 2026: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 12:48 PM IST | 2 mins read

एमपी नीट काउंसलिंग 2026 का आयोजन राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85% स्टेट कोटा सीटों और निजी मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में 100% सीटों के लिए किया जाता है।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन (CME) ऑफिस, मध्यप्रदेश ने एमपी स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर 5 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण कर सकते हैं।

एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले पात्र उम्मीदवार एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए अंतिम तिथि 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी नीट काउंसलिंग 2026 का आयोजन राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85% स्टेट कोटा सीटों और निजी मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में 100% सीटों के लिए किया जाता है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कॉलेज लेवल पर एडमिशन के समय सभी कैंडिडेट्स के लिए अपग्रेडेशन (YES/NO) का ऑप्शन चुनना जरूरी है। अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनने के बाद ही एडमिशन स्लिप जनरेट होगी। कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपने कैंडिडेट लॉगिन पर जाकर अपग्रेडेशन का ऑप्शन एडिट कर सकते हैं।”

MP NEET UG Counseling 2026 Round 1: एमपी नीट काउंसलिंग 2026 सीट अलॉटमेंट

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। प्रत्येक काउंसलिंग राउंड का परिणाम अलग-अलग प्रकाशित होगा। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को प्रवेश की पुष्टि के लिए निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए dme.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Also readNEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से संबंधित वीडियो ट्यूटोरियल जारी किया

MP NEET UG Counseling 2026 Round 1 Schedule: एमपी नीट राउंड 1 काउंसलिंग 2026 शेड्यूल

नीचे सारणी में एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्याकार्यक्रमतिथअवधि

1

नीट यूजी 2026 के पात्र अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण

5 अगस्त से 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

9 दिन

2

रिक्त सीटों का प्रकाशन

11 अगस्त 2026

1 दिन

3

रिक्त सीटों पर आपत्तियां आमंत्रित करना

12 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

1 दिन

4

आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम रिक्त सीटों की सूची जारी करना

13 अगस्त 2026

1 दिन

5

पंजीकृत अभ्यर्थियों की राज्य मेरिट सूची जारी करना

14 अगस्त 2026

1 दिन

6

मध्य प्रदेश मूल निवासी (डोमिसाइल) पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

15 अगस्त से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

4 दिन

7

राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम

20 अगस्त 2026

1 दिन

8

आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग

21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

7 दिन

9

कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा/प्रवेश निरस्त (Cancellation) करने की अवधि

21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 7:00 बजे तक)

10

प्रवेश के समय दूसरे चरण में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना

21 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे तक)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications