MPPSC Revised Exam Schedule 2026: एमपीपीएससी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 04:38 PM IST | 3 mins read

एमपीपीएससी की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा 2025 इसी वर्ष 1 मार्च को, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 22 मार्च को और राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आगामी प्रस्‍तावित भर्ती परीक्षाओं के लिए एमपीपीएससी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 2026 (MPPSC Revised Exam Schedule 2026) जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सहायक कुल सचिव परीक्षा 2025 का आयोजन 17 मई, 2026 को किया जाएगा। एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा 12 जुलाई और 2 अगस्त, 2026 की तिथियों में निर्धारित है।

आयोग ने नोटिस में बताया कि, “विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद साक्षात्कार की तिथियां अलग से जारी की जाएंगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पद से संबंधित पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की गलत जानकारी देने पर परीक्षार्थियों को बाहर कर दिया जाएगा।”

एमपीपीएससी की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा 2025 इसी वर्ष 1 मार्च को, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 22 मार्च को और राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। नीचे सारणी में एमपीपीएससी रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं।

Also read UKPSC Exam Calendar 2026-27: यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें

MPPSC Revised Exam Schedule 2026 PDF: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

उम्मीदवार आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियां यहां जांच सकते हैं:

क्र.स. परीक्षा का नाम परीक्षा आयोजन की तिथि रिमार्क / विभाग

1

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोजित की जाएगी।

पूर्व में 9 जून 2025 से प्रस्तावित थी।

2

सहायक प्राध्यापक (कम्प्यूटर साइंस) परीक्षा-2025 (1)

04 जनवरी 2026

निर्धारित तिथि पर संपन्न

3

उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2 सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा-2025

22 फरवरी 2026

निर्धारित तिथि पर संपन्न

4

राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025

01 मार्च 2026

निर्धारित तिथि पर संपन्न

5

राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025

22 मार्च 2026

निर्धारित तिथि पर संपन्न

6

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026

26 अप्रेल 2026

निर्धारित तिथि पर संपन्न

7

सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025

17 मई 2026

उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन

8

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025

उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित

आयुष विभाग, म.प्र. शासन

9

सहायक प्राध्यापक (संस्कृत) परीक्षा-2025

12 जुलाई 2026


उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन

10

सहायक प्राध्यापक (भूगोल) परीक्षा-2025

11

सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान) परीक्षा-2025

12

सहायक प्राध्यापक (विधि) परीक्षा-2025

13

सहायक प्राध्यापक (भूगर्भशास्त्र) परीक्षा-2025

14

सहायक प्राध्यापक (योगिक विज्ञान) परीक्षा-2025

15

सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) परीक्षा-2025

02 अगस्त 2026

उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन


16

सहायक प्राध्यापक (राजनीतिशास्त्र) परीक्षा-2025

17

सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) परीक्षा-2025

18

सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) परीक्षा-2025

19

सहायक प्राध्यापक (हिंदी) परीक्षा-2025

20

सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा-2025

21

पशु चिकित्सा सहायता शल्यज्ञ परीक्षा-2025

02 अगस्त 2026

पशु चिकित्सा विभाग, म.प्र. शासन

22

सहायक प्राध्यापक (भौतिकशास्त्र) परीक्षा-2025

30 अगस्त 2026

उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन

23

सहायक प्राध्यापक (रसायनशास्त्र) परीक्षा-2025

24

सहायक प्राध्यापक (इतिहास) परीक्षा-2025

25

सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) परीक्षा-2025

26

सहायक प्राध्यापक (गणित) परीक्षा-2025

27

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026

07 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026

विभिन्न विभाग, म.प्र. शासन

28

सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026

20 सितंबर 2026

नगरीय विकास विभाग, म.प्र. शासन

29

विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा-2026

आयुष विभाग, म.प्र. शासन

30

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026

27 सितंबर 2026

वन विभाग, म.प्र. शासन

31

आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2026

04 अक्टूबर 2026

खनिज साधन विभाग, म.प्र. शासन

32

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026

18 अक्टूबर 2026

गृह विभाग, म.प्र. शासन

33

सहायक प्राध्यापक (प्राणीशास्त्र) परीक्षा-2025

उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन

34

सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर विज्ञान) परीक्षा-2025 (2)

35

सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) परीक्षा-2025

22 नवंबर 2026

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, म.प्र. शासन

36

वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा-2026

गृह विभाग, म.प्र. शासन

37

वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा-2026

गृह विभाग, म.प्र. शासन

38

वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान) परीक्षा-2026

गृह विभाग, म.प्र. शासन

39

सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (सांख्यिकी) परीक्षा-2026

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, म.प्र. शासन

40

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025

उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन

आयुष विभाग, म.प्र. शासन

41

यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025

उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन

आयुष विभाग, म.प्र. शासन

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]