MPPSC Assistant Professor Result 2022: एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परिणाम mppsc.mp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 20, 2024 | 01:52 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2022 गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों के लिए आयोग की ओर से जारी किया गया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परिणाम 2022 जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, मुरैना, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन जिला मुख्यालयों के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
प्रारंभिक या लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण यानी सहायक प्रोफेसर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।
आयोग द्वारा एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मुख्य परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मेन्स एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
Also read MP B.Ed 2024: एमपी के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड पंजीकरण शुरू, 24 अक्टूबर को होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश सहायक प्रोफेसर लिखित परीक्षा 9 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित हुई थी। नवीनतम अपडेट या अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC Assistant Professor Result 2022: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां सीधा लिंक उपलब्ध होगा।
- लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- कैंडिडेट परिणाम देखें और पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच