MPPSC Assistant Professor 2025 Notification: एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर अधिसूचना जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 22, 2025 | 01:15 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने विज्ञापन संख्या/06/2025 के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर विज्ञान) परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर से एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूटी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है, जबकि अन्य सभी के लिए 500 रुपए है।
MPPSC Assistant Professor Notification 2025: शैक्षणिक योग्यता
एमपी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- आर्ट्स, कॉमर्स, ह्यूमैनिटी, सोशल साइंस, साइंस, लॉ विषयों से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पीजी, एमफिल, पीएचडी की डिग्री हो।
- यूजीसी द्वारा नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा)/ सीएसआईआर नेट/ एसएलईटी (मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा) या एसईटी उत्तीर्ण किया हो।
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 87 असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस के पदों को भरा जाएगा, जिसमें यूआर के 24, एससी के 14, एसटी के 17, ओबीसी के 23 एवं ईडब्ल्यूएस के 9 पद शामिल हैं। एमपी सहायक प्रोफेसर अधिसूचना में कहा गया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन | 15 अक्टूबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 अक्टूबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर, 2025 |
| त्रुटि सुधार शुरू | 6 नवंबर, 2025 |
| त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 2 दिसंबर, 2025 |
| प्रवेश पत्र जारी | 26 दिसंबर, 2025 |
| लिखित परीक्षा तिथि | 4 जनवरी, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी