MPPKVVCL Recruitment 2025: एमपी विद्युत विभाग में 2,573 पदों पर निकली भर्ती, 7 फरवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 08:51 AM IST | 1 min read
एमपी विद्युत विभाग भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम में ही शुल्क भुगतान के साथ आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) की ओर राज्य में ऑफिस असिस्टेंट, लाइन अटेंडेंट और जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ या iforms.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एमपी विद्युत विभाग भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10/ कक्षा 12/ आईटीआई/ डिग्री/ डिप्लोमा/ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ CPCT Exam/ बैचलर डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ एलएलबी/ एएनएम या बीएससी (नर्सिंग) होना चाहिए। पद के अनुसार, शैक्षणिक योग्य अलग-अलग मांगी गई है। इस भर्ती के अभियान के तहत कुल 2,573 पद भरे जाएंगे।
MPPKVVCL रिक्रूटमेंट आवेदन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवार 7 फरवरी तक करें आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Also read JSSC Constable Admit Card 2025: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी
सामान्य और अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
एमपीपीकेवीवीसीएल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,500 रुपये से लेकर 62,500 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
MPPKVVCL Recruitment 2025 Notification: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से एमपी विद्युत विभाग आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाएं।
- भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा