Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 10:52 PM IST | 8 mins read
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 जनवरी 29 परीक्षा की दूसरी पाली सफलतापूर्वक सम्पन्न कर ली है। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 जनवरी 29 परीक्षा विश्लेषण और कठिनाई स्तर यहां उपलब्ध कराया जाएगाे। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र समाधान भी जारी करेंगे।
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है।
जनवरी 2025 सत्र के लिए आयोजित जेईई मेन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एग्जाम सेंटर पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025, स्व-घोषणा पत्र, वैध फोटो आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना आवश्यक है।
एनटीए ने 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए महाकुंभ के कारण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्रों को वाराणसी में स्थानांतरित कर दिया है। जेईई मेन जनवरी 2025 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी।
एनटीए ने तकनीकी समस्याओं के कारण ई-टैलेंट टेस्ट सेंटर, पीन्या, बेंगलुरु के 114 उम्मीदवारों के लिए 22 जनवरी को निर्धारित जेईई मेन्स 2025 परीक्षा को आज यानी 29 जनवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया था।
दोनों शिफ्ट की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब कोचिंग संस्थान जल्द ही JEE Main 2025 का प्रश्नपत्र हल सहित जारी करेंगे। अब तक आयोजित परीक्षाओं में 28 जनवरी को छोड़कर अन्य दिनों का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा।
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे शीर्ष संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को Careers360 पर बने रहने की सलाह दी गई है।
January 29, 2025 | 10:52 PM IST
गणित का भाग मध्यम से कठिन था, जिसमें अधिकांश विषयों से अच्छे प्रश्न थे। 3D ज्योमेट्री, वेक्टर, बाइनोमियल थ्योरम, कोनिक सेक्शन, मैट्रिसेज, डिटर्मिननेंट्स जैसे विषय प्रमुख थे। हालांकि कैलकुलस में कम प्रश्न थे।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 2 का कठिनाई स्तर मध्यम, जानें टॉपिक वाइज एनालिसिस
January 29, 2025 | 10:15 PM IST
उम्मीदवार नीचे तालिका में एनटीए द्वारा 2023 से 2019 तक के जेईई मेन कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
श्रेणी | 2023 | 2022 | 2021 | 2020 | 2019 |
---|---|---|---|---|---|
जनरल | 90.7788642 | 88.4121383 | 87.8992241 | 90.3765335 | 89.7548849 |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 0.0013527 | 0.0031029 | 0.0096375 | 0.0618524 | 0.11371730 |
ईडब्ल्यूएस | 75.6229025 | 63.1114141 | 66.2214845 | 70.2435518 | 78.2174869 |
ओबीसी-एनसीएल | 73.6114227 | 67.0090297 | 68.0234447 | 72.8887969 | 74.3166557 |
एससी | 51.9776027 | 43.0820954 | 46.8825338 | 50.1760245 | 54.0128155 |
एसटी | 37.2348772 | 26.7771328 | 34.6728999 | 39.0696101 | 44.3345172 |
January 29, 2025 | 09:31 PM IST
रसायन विज्ञान का भाग आसान से मध्यम था। लगभग सभी अध्याय कवर किए गए थे, जिसमें अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान प्रमुख थे, जबकि कार्बनिक रसायन विज्ञान में कम प्रश्न थे। अधिकांश प्रश्न सीधे NCERT पर आधारित थे।
January 29, 2025 | 08:50 PM IST
अधिकांश छात्रों को भौतिकी का भाग आसान लगा क्योंकि यह सैद्धांतिक था। मैकेनिक्स, वेव्स और थर्मोडायनामिक्स जैसे विषयों को अच्छी तरह से कवर किया गया था, जबकि इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, ऑप्टिक्स और यूनिट्स एंड मेजरमेंट्स से भी प्रश्न थे।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी त्रिची के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
January 29, 2025 | 08:27 PM IST
एनटीए जनवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2025 परिणाम 12 फरवरी, 2025 तक और अप्रैल सत्र के लिए 17 अप्रैल, 2025 तक घोषित करेगा।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
January 29, 2025 | 08:00 PM IST
जेईई मेन्स जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अनुसार, गणित सबसे चुनौतीपूर्ण सेक्शन था।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी राउरकेला के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, कटऑफ रैंक, औसत पैकेज
January 29, 2025 | 07:41 PM IST
जेईई मेन 2025 कटऑफ दो प्रकार के होते हैं: क्वालीफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ। एनटीए परिणाम के साथ जेईई मेन क्वालीफाइंग कटऑफ जारी करता है। जबकि जेईई मेन एडमिशन कटऑफ प्रतिभागी संस्थानों की तरफ से जोसा (JoSAA) द्वारा जारी की जाती है।
January 29, 2025 | 07:18 PM IST
जेईई मेन्स 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 का प्रश्न पत्र जल्द उपलब्ध होगा। आकाश, एलन कोटा जैसे कोचिंग संस्थान जल्द ही JEE Mains 2025 29 जनवरी प्रश्न पत्र समाधान प्रकाशित करेंगे।
January 29, 2025 | 07:02 PM IST
जेईई मेन 2025 29 जनवरी शिफ्ट 2 परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जेईई मेन्स 29 जनवरी शिफ्ट 2 विश्लेषण 2025 के अनुसार, परीक्षा कठिनाई स्तर में आसान से मध्यम थी।
January 29, 2025 | 06:49 PM IST
जेईई मेन 2025 के लिए श्रेणीवार अपेक्षित क्वालीफाइंग कटऑफ नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
श्रेणी | जेईई मेन कटऑफ 2024 |
---|---|
सामान्य | 93.2362181 |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 0.0018700 |
ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 79.6757881 |
एससी | 60.0923182 |
एसटी | 46.6975840 |
January 29, 2025 | 06:30 PM IST
विभिन्न कोचिंग सेंटर जल्द ही समाधान के साथ जेईई मेन्स प्रश्न पत्र 2025 प्रकाशित करेंगे। आधिकारिक JEE Mains उत्तर कुंजी 2025 और प्रतिक्रिया पत्रक सत्र 1 परीक्षा समाप्त होने के बाद NTA वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
January 29, 2025 | 06:18 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन 2025 जनवरी 29 परीक्षा की दूसरी पाली सफलतापूर्वक सम्पन्न कर ली है। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
January 29, 2025 | 06:03 PM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा संपन्न हो चुकी है। पेपर एनालिसिस जल्द ही जारी किया जाएगा।
January 29, 2025 | 05:51 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को निर्धारित है। जेईई मेन 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे।
January 29, 2025 | 05:30 PM IST
जेईई मेन 2025 बीटेक प्रवेश के लिए दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित किया जा रहा है। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षाएं 30 जनवरी तक जारी रहेंगी और जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी और 8 अप्रैल को समाप्त होंगी।
January 29, 2025 | 05:04 PM IST
January 29, 2025 | 04:30 PM IST
जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
January 29, 2025 | 04:04 PM IST
जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 पंजीकरण 31 जनवरी से शुरू होगाा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी तक है। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी और 8 अप्रैल को समाप्त होंगी।
January 29, 2025 | 03:42 PM IST
जेईई मेन 2025 सत्र 1 समाप्त होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी जारी करेगी। उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200 रुपये की आपत्ति शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
January 29, 2025 | 03:20 PM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 एग्जाम दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी गई है। जेईई मेन शिफ्ट 2 परीक्षा शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 02:45 PM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा केंद्र में बंद कर दिया गया है। जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा (how many questions are there in jee mains) कुछ देर में शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें - JEE Mains 29 Jan Shift 1 Analysis: जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 1 एनालिसिस; तीनों सेक्शन में फिजिक्स सबसे आसान रही
January 29, 2025 | 02:19 PM IST
जेईई मेन 2025 29 जनवरी की शिफ्ट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हल्केऔर आरामदायक कपड़े कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। उन्हें बहुत ज्यादा जेब वाले कपड़े और धातु से बनी चीजें (jee main 2024 marks vs percentile) पहनने से बचना चाहिए।
January 29, 2025 | 01:52 PM IST
जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 1 एनालिसिस (jee mains 29 jan shift 1 question paper) के अनुसार, फिजिक्स आसान, केमिस्ट्री मोडरेट और गणित मध्यम से कठिन स्तर की रही।
January 29, 2025 | 01:28 PM IST
जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में 2:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा दोपहर 3 बजे से तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 01:00 PM IST
जेईई मेन 2025 29 जनवरी शिफ्ट 2 परीक्षा (jee mains 29 shift 2) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके जेईई मेन्स हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
January 29, 2025 | 12:45 PM IST
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन्स 2025 29 जनवरी की पाली 1 परीक्षा छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार कठिनाई स्तर में मध्यम थी। पिछले दिनों की तरह, गणित सेक्शन लंबा था और रसायन विज्ञान मॉडरेट था। हालांकि, जेईई मेन 28 जनवरी के प्रश्न पत्र की तुलना में, आज की पाली 1 परीक्षा के लिए फिजिक्स सेक्शन आसान था।
January 29, 2025 | 12:08 PM IST
January 29, 2025 | 12:04 PM IST
जेईई मेन 2025 29 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा समाप्त हो गई है। पेपर एनालिसिस जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
January 29, 2025 | 11:54 AM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 1 परीक्षा समाप्त 12 बजे समाप्त हो जाएगी। इसके बाद, जेईई मेन 2025 जनवरी 29 शिफ्ट 2 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 11:44 AM IST
January 29, 2025 | 11:19 AM IST
एनटीए कल यानी 30 जनवरी को बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 2 आयोजित करेगी। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 10:47 AM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी 28 की शिफ्ट 1 परीक्षा को छात्रों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन परीक्षा माना गया है। जेईई मेन्स 2025 के पहले तीन दिन कठिनाई स्तर में आसान से मध्यम स्तर का रहा।
January 29, 2025 | 10:19 AM IST
जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार jee rank predictor की मदद से अपनी संभावित रैंक जान सकेंगे। यह टूल उम्मीदवार के स्कोर या पर्सेंटाइल, आवेदन संख्या, कठिनाई स्तर, जन्म तिथि आदि का उपयोग करता है।
इसे भी पढ़ें - Top NIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 एनआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
January 29, 2025 | 09:58 AM IST
jee mains 2025 answer key पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क भुगतान करके जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकेंगे।
January 29, 2025 | 09:31 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द ही सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 पंजीकरण (jee mains session 2 exam date) शुरू करेगी।
January 29, 2025 | 09:09 AM IST
जेईई मेन 2025 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए (jee mains 2025 result date session 1) आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 08:39 AM IST
एनटीए जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा समाप्त होने के बाद jeemain.nta.nic पर जेईई मेन उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा।
January 29, 2025 | 08:12 AM IST
जेईई मेन एग्जाम 29 जनवरी में उपस्थित होने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र।
(इमेज-करियर्स360)
January 29, 2025 | 07:50 AM IST
जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025, स्व-घोषणा पत्र, वैध फोटो आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो (jee main syllabus 2025) ले जाना आवश्यक है।
January 29, 2025 | 07:45 AM IST
जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि में (jee main 2025 shift 1 paper pdf free download) आयोजित की जाएगी।
January 29, 2025 | 07:45 AM IST
जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 1 परीक्षा (today jee mains paper shift 1) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। 8:30 बजे परीक्षा केंद्रों का गेट बंद कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: एनआईटी जमशेदपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए; कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें