MPESB: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव, 10-13 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ने एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव कर दी है। उम्मीदवार 10-13 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली :
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार 10 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, प्रोविजनल आंसर की और अपने रिस्पॉन्स देखने के लिए आधिकारिक परीक्षा पोर्टल subsiprt2026.cbtexam.in पर 'ऑब्जेक्शन ट्रैकर' में लॉगिन कर सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, चयन मंडल फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा।
MPESB Subedar-SI Answer Key 2026: आंसर की आपत्ति प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक परीक्षा पोर्टल subsiprt2026.cbtexam.in पर जाएं।
- “ऑब्जेक्शन ट्रैकर लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- अपने एप्लीकेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
- अब प्रोविजनल आंसर की और अपने द्वारा दिए गए उत्तरों को ध्यान से चेक करें।
- यदि कोई उत्तर गलत है, तो उस प्रश्न को चुनें, साक्ष्यों के साथ अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करें और ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करें।
- अंतिम तिथि से पहले अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज को सेव करके रखें।
MPESB Subedar-SI Answer Key 2026: चयन प्रक्रिया
चरण 1 - प्रारंभिक लिखित परीक्षा (100 अंक – क्वालिफाइंग)
चरण 2 - मुख्य लिखित परीक्षा (नॉन-टेक / टेक पेपर)
चरण 3- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – 800 मीटर दौड़, शॉट पुट, लंबी कूद)
चरण 4 - दस्तावेज सत्यापन
चरण 5 - साक्षात्कार / पर्सनैलिटी टेस्ट (50 अंक)
चरण 6 - चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र