MPESB PAT 2024 Answer Key: मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, 14 जून तक चैलेंज
Saurabh Pandey | June 12, 2024 | 04:51 PM IST | 1 min read
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन प्रदेश के 7 शहरों में 19 परीक्षा केंद्रों पर 8 और 9 जून को कुल चार पालियों में किया गया था।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एमपी पीएटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी की तरफ से जारी आंसर की से यदि उम्मीदवार असंतुष्ट हैं, तो वे 14 जून 2024 तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति आपत्ति या सुझाव 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
प्रश्नपत्र में किसी प्रकार के त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरो के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड की जा सकती हैं। ईएसबी द्वारा प्रश्न-पत्र में त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार के बाद मूल्यांकन के लिए फाइनल आंसर तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर की संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
MPESB PAT 2024: परीक्षा डिटेल
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन प्रदेश के 7 शहरों में 19 परीक्षा केंद्रों पर 8 और 9 जून को कुल चार पालियों में किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 17304 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की तरफ से जारी किया गया था। परीक्षा के लिए 13849 उम्मीदवार उपस्थिति हुए थे, जिनकी उपस्थिति का प्रतिशत 80.3 रहा है।
MPESB PAT 2024: आंसर की चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PAT 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब इसका एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी