MP Nursing Officer Admit Card 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड जारी, 15 मई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | May 9, 2026 | 09:02 AM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 2,317 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को एमपीईएसबी एडमिट कार्ड पर दिए गए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है।
MP Nursing Officer Admit Card 2026: एमपीईएसबी एग्जाम टाइमिंग
परीक्षा की पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद, निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वहीं, दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। निर्देश पढ़ने का समय दोपह 2:50 बजे से 03:00 बजे तक होगा, और उत्तर अंकित करने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
MPESB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
अगली खबर
]RSSB Lab Assistant Exam 2026: लैब असिस्टेंट पदों की संख्या में बढ़ोतरी; परीक्षा आज से शुरू, जानें गाइडलाइंस
आरएसएसबी 9 और 10 मई को लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 की परीक्षा आयोजित करने वाला है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बताया कि लैब असिस्टेंट (विज्ञान) भर्ती में लगभग 500 अतिरिक्त पद जोड़े जाने की संभावना है, जिससे रिक्तियों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1,200 हो जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच