MPESB ITI Training Officer Result 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 07:22 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में ट्रेनिंग ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी शामिल है।
एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ में आवेदन संख्या, परीक्षा की तारीख, परीक्षा स्लॉट, प्रश्न पत्र, प्रो स्कोर और परसेंटाइल का विवरण दिया गया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
यह परीक्षा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आईटीआई में अलग-अलग ट्रेड के तहत ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 खाली पदों को भरने के लिए 27 फरवरी से 17 मार्च तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों -भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आयोजित की गई थी।
एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा परिणाम में नियमानुसार समान अंक वाले अभ्यर्थियों की आयु के आधार पर वरीयता निर्धारित की गई है यानी कि आयु में बड़े अभ्यर्थी को पहले वरीयता दी गई है।
MPESB ITI Training Officer Result 2026: परीक्षा परिणाम के मुख्य बिंदु
इस परीक्षा के लिए विषयवार कुल 1,65,551 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 102575 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, एवं 62976 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद मंडल द्वारा मॉडल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें प्राप्त अभ्यावेदन के अनुसार विषय विशेषज्ञों की टीम के निर्णय के बाद नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
MP ITI TO Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर जानकारी सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर MP ITI TO रिजल्ट दिखाई देगा।
- अंत में एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड और प्रिंट करें।
MP ITI TO Result 2026: दस्तावेजों की सूची
- एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 का प्रिंटआउट
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आईटीआई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट
- ट्रेड क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
- मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, आदि)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
- मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए)
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (नौकरीपेशा उम्मीदवारों के लिए)
- हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल