MPESB Group 2 Answer Key 2026: एमपीईएसबी ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो 9 अक्टूबर तक ओपन
Santosh Kumar | October 7, 2026 | 12:08 PM IST | 1 min read
आंसर-की से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में आसानी होगी। आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 9 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 6 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की। यह परीक्षा 22 सितंबर को शुरू हुई और कई शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवारों ने पटवारी सहित विभिन्न पदों पर कुल 2,106 रिक्तियों के लिए परीक्षा में भाग लिया।
आंसर की जारी होने के साथ ही, उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं। वे पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और टीएसी कोड डालकर, उम्मीदवार आंसर की के साथ क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में आसानी होगी। आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 9 अक्टूबर तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से सहमत नहीं हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क और पोर्टल चार्ज देना होगा। आपत्तियां तभी स्वीकार की जाएंगी जब उनके साथ सही सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स और रेफरेंस दिए जाएं। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपीईएसबी फाइनल आंसर की जारी करेगा; इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट घोषित करने की डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है।
अगली खबर
]MPPSC Exam: मध्य प्रदेश में 2027 से साल में 2 बार होगी पीएससी परीक्षा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
मोहन यादव ने यहां 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र