MPESB Group 1 Sub Group 2 Exam Date 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा की नई डेट घोषित
Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 01:52 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले जारी करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और अन्य जानकारी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक तिथि जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
एमपीईएसबी की तरफ से पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया था।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Exam: परीक्षा तिथि
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 10 फरवरी 2026 से ग्रुप-01 सब ग्रुप-02 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा का आयोजन अब 17 फरवरी 2026 से किया जा रहा है।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Exam: परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "व्हाट्स न्यू" या "नोटिफिकेशन्स" सेक्शन पर जाएं।
- अब ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा अनुसूची शीर्षक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा की तिथि, समय और रिपोर्टिंग समय सहित सभी विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- परीक्षा पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
एमपीईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र शीघ्र ही मंडल की आधिकारिक बेवसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाएंगे।उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और अन्य जानकारी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार