MPESB Group 1 Result 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 11:36 AM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPBSE) ने ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी ग्रुप 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 का आयोजन 23 मई, 2025 को किया गया था, जिसमें 10704 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
एमपी ईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 157 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर (जनरल), सहायक लेखाकार, कंप्यूटर प्रोग्रार, साइंटिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट/ लेखा विशेषज्ञ, कार्य प्रबंधक, सहायक कार्यकारी अधिकारी, फील्ड ऑफिसर सहित अन्य पदों पर की जाएगी।
एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू की गई थी और 11 मार्च, 2025 को समाप्त कर दी गई थी।
ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MPESB Group-1 Combined Recruitment Examination 2024 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीईएसबी ग्रुप 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमपीईएसबी ग्रुप 1 सीआरटी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच