MPESB Recruitment 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त तक बढ़ी
Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read
एमपीईएसबी द्वारा ग्रुप-2 सबग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत पटवारी के साथ-साथ विभिन्न अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद संशोधन की भी तिथि बढ़ा दी गई है, अब उम्मीदवार 23 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि रोजगार पंजीयन पोर्टल के सर्वर में समस्या आने के कारण अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा के आवदेन पत्र भरने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है।
MPESB Group-2 Sub Group-4 Recruitment: आयुसीमा
एमपी ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
MPESB Group-2 Sub Group-4 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ CPCT स्कोरकार्ड, हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। अगर उम्मीदवारों ने CPCT पास नहीं किया है, तो उन्हें प्रोबेशन के 3 साल के अंदर इसे पास करना होगा।
MPESB Group-2 Sub Group-4 Recruitment: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनारक्षित
|
500 रुपये
|
|
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, PWD (मध्य प्रदेश मूल निवासी)
|
250 रुपये
|
|
सीधी भर्ती – बैकलाग
|
कुछ नहीं
|
|
एमपी ऑनलाइन कियोस्क शुल्क
|
60 रुपये
|
|
पंजीकृत नागरिक यूजर लॉगिन शुल्क
|
20 रुपये
|
MPESB Group-2 Sub Group-4 Recruitment: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- स्नातक प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अधिसूचना में उल्लेखित अन्य दस्तावेज
अगली खबर
]CSBC Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल के ऑपरेटर व जनरल ड्यूटी पदों के लिए रिजल्ट जारी
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। दोनों भर्ती प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’