MPESB Excise Constable Admit Card 2025: एमपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा 9 सितंबर को होगी, एडमिट कार्ड भी जारी
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 03:32 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारो को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 से 2 बजे तक है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल - आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।
MP Excise Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- जन्म तिथि
- अभ्यर्थी का फोटो
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा की तिथि और समय
- रोल नंबर
MP Excise Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी पसंदीदा भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) चुनें।
- अब "परीक्षा प्रवेश पत्र - आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड - माता के नाम के पहले दो अक्षर और उसके बाद आधार संख्या के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
- पेज पर पूछे गए गणितीय सवाल का जवाब दें।
- अब अपना प्रवेश पत्र देखें और इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।
MP Excise Constable 2025: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स
एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 9 सितंबर 2025 को दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
MP Excise Constable 2025: रिपोर्टिंग टाइम
उम्मीदवारो को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 से 2 बजे तक है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अपनी शिफ्ट का विवरण देखें और रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल