MPESB Admit Card 2025: एमपीईएसबी एडमिट कार्ड ग्रुप 1, 2 परीक्षा के लिए esb.mp.gov.in पर जारी; एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 09:06 AM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की पर उम्मीदवार 30 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों के लिए एमपीबीएसई 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MPESB संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 2 जून, 2025 को दो पालियों में कराई जाएगी। हालांकि, पहले यह परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित होने वाली थी। संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सतना, सागर और सीधी में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।
MPBSE CRT Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एमपीबीेसई सीआरटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीबीएसई की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ग्रुप 1, 2 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमपीबीएसई सीआरटी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MPBSE Group-1 Sub Group-3 Answer Key 2025: आपत्तियां दर्ज कराएं?
एमपीईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की पर उम्मीदवार 30 मई, 2025 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एमपी ईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, टीएसटी कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 परीक्षा 15 मई को आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 157 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एमपी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार