MP Board Dummy Admit Card 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | November 7, 2026 | 06:11 PM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर आसानी से अपने एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 2027 की कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर आसानी से अपने प्रोविजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह डमी कार्ड छात्रों और स्कूलों को अंतिम हॉल टिकट जारी होने से पहले अपनी जानकारी की जांच करने का मौका देता है।
डमी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, चुने गए विषय, परीक्षा का माध्यम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यदि इसमें कोई गलती है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें ताकि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो।
MP Board Dummy Admit Card 2027: करेक्शन विंडो संबंधी निर्देश
सुधार प्रक्रिया संबंधित स्कूलों के माध्यम से पूरी की जा सकती है। स्कूल के प्राचार्य निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आवश्यक सुधार कर सकते हैं। ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
मूल एडमिट कार्ड तभी उपलब्ध होंगे जब संबंधित स्कूल द्वारा घोषणा पत्र जमा कर दिया जाएगा। छात्र जल्द से जल्द डमी एडमिट कार्ड की जांच कर लें और किसी भी तरह की गलती होने पर स्कूल प्रशासन को सूचित करें।
MP Board Dummy Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एग्जामिनेशन/एनरोलमेंट फॉर्म्स' सेक्शन में जाएं।
- 'मेन एग्जाम डमी एडमिट कार्ड 2027' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
बोर्ड ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के डमी एडमिट कार्ड की अच्छी तरह जांच करें और आवश्यक सुधार करें। हाल में, बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न पत्रों में 'आंतरिक विकल्प' से जुड़े संशोधित नियमों की घोषणा की है।
अगली खबर
]दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने के निर्देश
इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल जाकर या ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। परिपत्र के अनुसार यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के उस आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार