MPBSE Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का संशोधित टाइम टेबल mpbse.nic.in पर जारी, परीक्षा डेट्स जानें
Saurabh Pandey | January 25, 2025 | 11:37 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी, जबकि 21 मार्च को साइंस की परीक्षा के साथ समाप्त हो जाएंगी। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी, जबकि 25 मार्च को गणित के पेपर के साथ समाप्त होगी।
MP Board Time Table 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा, जो उम्मीदवार 8:45 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MP Board Time Table 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके विद्यालय में 10 परवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर 27 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले यानी सुबह 8:50 बजे तक छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पहले सुबह 8:55 बजे प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। मंडल आवश्यकता होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, लेकिन बोर्ड द्वारा संचार माध्यमों से इसकी जानकारी दी जाएगी।
MP Board Time Table 2025: 10वीं का टाइम टेबल
|
परीक्षा का दिन |
परीक्षा की तारीख |
विषय कोड |
विषय |
|---|---|---|---|
|
गुरुवार |
27 फरवरी 2025 |
401 |
हिंदी |
|
शुक्रवार |
28 फरवरी 2025 |
508 |
उर्दू |
|
शनिवार |
1 मार्च 2025 |
|
NSQF के समस्त विषय एवं AI |
|
सोमवार |
3 मार्च 2025 |
411 |
अंग्रेजी |
|
बुधवार |
5 मार्च 2025 |
502 504 507 509 |
मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी |
|
गुरुवार |
6 मार्च 2025 |
512 |
संस्कृत |
|
सोमवार |
10 मार्च 2025 |
100 |
गणित |
|
गुरुवार |
13 मार्च 2025 |
300 |
सामाजिक विज्ञान |
|
शुक्रवार |
21 मार्च 2025 |
200 |
विज्ञान |
Also read MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं परीक्षा पैटर्न में बदलाव, mpbse.nic.in से करें चेक
अगली खबर
]MP Board 5th, 8th Time Table 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 24 फरवरी से होगा एग्जाम
एमपीबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in के माध्यम से अपनी एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं डेटशीट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल